समाज राज्य व सरकार

 समाज राज्य व सरकार

द्वितीय विश्वयुद्ध के पश्चात जब उपनिवेशवाद और साम्राज्यवाद का अंत हो गया, तो नए नए राज्य अस्तित्व में आये| भारत भी उपनिवेशवाद की चंगुल से मुक्त होकर एक स्वतंत्र राज्य के रूप में अस्तित्व में आया| भारत के समक्ष सबसे प्रमुख समस्या यह थी की स्वतंत्र भारत में एक ऐसी राजनितिक व्यवस्था की स्थापना की जाये, जो भारत की जनता के विकास के साथ-साथ भारत का भी आर्थिक विकास करे | इन्ही उद्देश्यों को लेकर कैबिनेट मिशन प्रस्ताव पर संविधान सभा का गठन किया गया | संविधान सभा जनता के निर्वाचित प्रतिनिधियों का वह समूह होता है जिसका गठन संविधान के निर्माण के लिए किया जाता है |

भारतीय संविधान के निर्माण के लिए जिस संविधान सभा का गठन किया गया उस संविधान सभा को लेकर यह प्रशन उठता है कि – क्या भारत में संविधान सभा के गठन को लेकर चुनाव हुए थे ? संविधान सभा के गठन को लेकर भारत में भले ही प्रत्यक्ष रूप से कोई चुनाव नहीं हुआ था लेकिन अंतरिम सरकार के गठन के लिए, जो चुनाव हुए थे उन चुनावो के निर्वाचित प्रतिनिधियों को लेकर संविधान सभा का गठन किया गया जिसमें कुल 389 सदस्य थे | इस संविधान सभा नें स्वतन्त्र भारत में राजनितिक व्यवस्था की स्थपना के लिए 2 वर्ष 11 माह 18 दिन तक संविधान का निर्माण किया | संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसंबर 1946 को आयोजित की गयी, जिसमें सचिनानन्द सिन्हा को संविधान का अस्थायी अध्यक्ष चुना गया लेकिन 18 दिसंबर को डॉ. राजेंद्र प्रसाद को संविधान सभा का स्थायी अध्यक्ष चुना गया था |

विश्व में पहली संविधान सभा का गठन अमेरिका मैं हुआ क्योकि विश्व के पहला लिखित संविधान अमेरिका में है | अमेरिकी संविधान सभा को फिलाडेल्फिया कन्वेंशन कहा जाता है |

संविधान लिखित, अलिखित नियमों का समूह है, जिसे किसी राजनैतिक व्यवस्था की स्थापना की जाती है और राजनितिक व्यवस्था के विभिन्न अंगो के मध्य अधिकार व शक्तियों के विभाजन के साथ साथ संविधान में जनता के लिए कुछ मूल्यों [अधिकार, स्वतंत्रता, समानता, न्याय ] को समाहित किया जाता है|

लेकिन प्रश्न यह उठता है कि संवैधानिक शासन किसे कहा जाये? सामान्यतः संवैधानिक शासन संविधान के अनुसार शासन होता है लेकिन केवल उसी संविधान के अनुसार शासन को संवैधानिक शासन कहा जाता है, जो संविधान सीमित  शासन कि स्थापना करता है |
संवेधानिक शासन -> लिमिटेड गवर्नमेंट -> अधिकार, समानता , न्याय


upsc polity notes, upsc indian polity notes, upsc polity notes in hindi, upsc civil services polity notes


No comments:

Post a Comment